खड्डा : अखबार के बकाया पैसे मांगने गए वितरक की पिटाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिव शम्भू सिंह

खड्डा, कुशीनगर।  खड्डा नगर स्थित एक निजी स्कूल में अखबार के बकाया पैसे मांगने गए वितरक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी बृजेश कन्नौजिया पिछले तीन वर्षों से उक्त निजी स्कूल में अखबार वितरित करते आ रहे थे। बताया जाता है कि दिसंबर माह में स्कूल द्वारा अखबार बंद करा दिया गया था। इसके बाद भी लगभग 1300 रुपये बकाया रह गए थे।

आरोप है कि 12 मार्च को जब बृजेश कन्नौजिया बकाया रकम लेने स्कूल पहुंचे तो इस दौरान उनकी प्रधानाचार्य इरशाद अंसारी और वहां मौजूद चपरासी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का देकर मारपीट कर दी।बताया जा रहा है कि धक्का लगने से बृजेश कन्नौजिया सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद घायल वितरक ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments