World Longest Bus Route: कभी भारत से लंदन तक बस से होता था सफर, 110 दिन में तय होती थी दुनिया की सबसे लंबी यात्रा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

World Longest Bus Route: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग मिनटों और सेकेंड्स में दूरी नापना चाहते हैं। फ्लाइट, बुलेट ट्रेन और एक्सप्रेसवे के दौर में सफर जितना तेज़ हो, उतना बेहतर माना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब लोग सफर को मंज़िल से ज्यादा अहमियत देते थे। उसी दौर में भारत से लंदन तक चलने वाली दुनिया की सबसे लंबी बस सेवा मौजूद थी, जो आज भी इतिहास में दर्ज है।

दुनिया की सबसे लंबी बस सर्विस

यह अनोखी बस सेवा कोलकाता से लंदन के बीच चलाई जाती थी। इस यात्रा को पूरा करने में करीब 110 दिन लगते थे। इसे उस समय की दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा माना जाता था।

1950 से 1973 तक चला सफर

इस बस सेवा का संचालन सिडनी की अल्बर्ट टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी करती थी। इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी और यह सेवा 1973 तक लगातार यात्रियों को भारत से यूरोप ले जाती रही। बाद में बदलते हालात और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते इसे बंद कर दिया गया।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होकर गुजरता था रूट

कोलकाता से निकलने वाली यह बस कई देशों से होकर लंदन पहुंचती थी। उस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होकर बस का गुजरना आम बात थी, जो आज के दौर में कल्पना से परे लगता है। इस ऐतिहासिक यात्रा में कुल 11 देशों का रोमांच शामिल था।

प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता। Read More प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।

टिकट में शामिल था खाना और होटल खर्च

यह बस सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि पूरा टूर पैकेज हुआ करता था। रास्ते में जहां-जहां दर्शनीय स्थल होते, वहां बस रुकती थी। यात्रियों के खाने-पीने और होटल में ठहरने का पूरा खर्च टिकट में शामिल रहता था, जिसे टूर कंपनी वहन करती थी।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत Read More ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कितना था किराया?

साल 1972 में इस बस यात्रा का किराया 145 पाउंड था, जिसमें सफर, भोजन और ठहरने की सुविधा शामिल थी। बाद में कंपनी ने किराया बढ़ा दिया और यह 305 डॉलर तक पहुंच गया।

मऊआइमा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये मिले वापस। Read More मऊआइमा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये मिले वापस।

स्लीपर बर्थ और लग्जरी सुविधाएं

बस में यात्रियों के लिए स्लीपर बर्थ, खिड़कियों से खूबसूरत नज़ारे देखने की सुविधा, सैलून, किताब पढ़ने की जगह और यहां तक कि बाहर का दृश्य देखने के लिए खास बालकनी भी मौजूद थी।

टिकट पर लिखा रहता था खास नोट

टिकट पर यह भी साफ लिखा होता था कि अगर भारत-पाकिस्तान सीमा बंद हो जाए, तो यात्रियों को पाकिस्तान के ऊपर से हवाई यात्रा के जरिए आगे ले जाया जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें