बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता ,पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार

Office Desk Lucknow Picture
Published On

हमीरपुर :– सुमेरपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पत्यौरा में यमुना नदी में संचालित बालू खदान के ठेकेदार ने असलहों के दम पर किसानों के खेत से जबरिया रास्ता बना लिया है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं पुलिस से की है। असलहो के दम पर खेतों से रास्ता बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि हम नहीं करते है।
 
 पत्यौरा के किसान नंदराम, अनुरुद्ध, महेश कुमार, अनिल कुमार, जयराम आदि का आरोप है कि खंड संख्या 31/03 के ठेकेदार ने उनके खेतों से असलहों के दम पर जबरिया रास्ता बना लिया है। इससे उनकी बोई फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने एसडीएम सदर एवं स्थानीय पुलिस से शिकायत की है लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी है।
 
शिकायत के बाद दबंग ठेकेदार उनका लगातार धमका रहा है। असलहों के दम पर खेतों से रास्ता बनाते हुए एक वीडियो भी किसानों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें एक युवक राइफल लहराता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें