Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka mausam: देशभर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए नया अलर्ट जारी किया है। जहां एक ओर कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा परेशानी बढ़ाएगा, वहीं दूसरी ओर चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पहाड़ी इलाकों में मौसम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, जबकि दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में ठंड के साथ कोहरे का असर दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश से दक्षिण भारत के इन राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को तट से दूर न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर और पूर्वी भारत के करीब 29 शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय, पटना और सिवान में बेहद ठंडी हवाएं चलेंगी। झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भी शीतलहर के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में सुबह के समय तेज शीतलहर चलने की चेतावनी है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में भी ठंड का असर तेज रहेगा। वहीं पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर और पटियाला में शीतलहर अपना असर दिखाएगी।

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें क्या है वजह Read More IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें क्या है वजह

दिल्ली में 10 जनवरी को सुबह के समय भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Renault ने भारत में नए अवतार में पेश की डस्टर, हाइब्रिड और टर्बो इंजन के साथ होगी लॉन्च Read More Renault ने भारत में नए अवतार में पेश की डस्टर, हाइब्रिड और टर्बो इंजन के साथ होगी लॉन्च

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें