महाराजगंज : ठंड का बढ़ा प्रचंड प्रकोप ,जिम्मेदार अलाव की व्यवस्था में फेल 

ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया जल्द कराया जायेगा व्यवस्था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ठूठीबारी (महाराजगंज) निचलौल विकास खंड के ठूठीबारी तराई क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर प्रभावित कर दिया है। सरकारी महकमे के डीएम ने अलाव के व्यवस्था का दिए है सख्त निर्देश लेकिन हकीकत पड़ताल में कोई डीएम के आदेश का अनुपालन होते नहीं दिख रहा है।  अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर, दुकानदार और कस्बेवासी ठंड से ठीठुरने को मजबूर हैं।

बर्फीली हवाओं और गलन के कारण लोग दिन में भी ठंड से कांप रहे हैं। लगातार बादल छाए रहने से धूप नहीं निकल पा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। इसके बावजूद, जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

शीतलहर के कारण महाराजगंज से ठूठीबारी और नौतनवा रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

बाजारों में दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक ठंड से बचने के लिए टायर, रद्दी, पुराने कपड़े और बोरे जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह तरीका हादसों को भी न्योता दे रहा है।

अदालत का फैसला अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति को 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 7 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला अपहरण के दोषी मनोज प्रजापति को 4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 7 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद

स्थानीय कस्बा निवासी और वार्ड सदस्य उमाकांत पाण्डेय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार, मुना मद्धेशिया, राजकुमार चौधरी,सूरज, धीरेंद्र विश्वकर्मा, पप्पू साहनी, गुड्डू और अजय जायसवाल ने बताया कि भीषण ठंड के बावजूद ठूठीबारी में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे आमजन में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने किया हॉटमिक्स प्लांट का विरोध,एसडीएम तथा डीएम को लिखा पत्र Read More ग्रामीणों ने किया हॉटमिक्स प्लांट का विरोध,एसडीएम तथा डीएम को लिखा पत्र

इस संबंध में ग्राम प्रधान अजीत कुमार उर्फ अजय के द्वारा आश्वासन दिया कि ठूठीबारी में जल्द ही अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। हालांकि, अब तक धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद Read More बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें