Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया है। दिन और रात दोनों समय तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 9 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह तापमान अभी सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ (AWS) में 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा गुरुग्राम में 3.1 डिग्री, नारनौल में 4.5 डिग्री और सिरसा में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हाईवे पर चलने वालों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे, दिल्ली-हिसार हाईवे और केएमपी एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और जींद में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं रात के समय सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शीत हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में 5.2 डिग्री और नारनौल में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला और चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं हिसार में बीती रात तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नियम ताक पर रखकर बिल्डर को बेच दी 24 करोड़ की नजूल जमीन, डीएम ने वापस ली Read More नियम ताक पर रखकर बिल्डर को बेच दी 24 करोड़ की नजूल जमीन, डीएम ने वापस ली

आगे कैसा रहेगा मौसम?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 5 और 6 जनवरी को बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Haryana: हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

कोहरे का असर रहेगा जारी

डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, वातावरण में नमी के कारण उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अलसुबह और देर रात गहरी धुंध व कोहरा छाया रहेगा, जबकि पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शीत हवाओं का असर बना रहेगा।

ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव। Read More ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें