Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 8 जनवरी तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 5 और 6 जनवरी के दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीत हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, वातावरण में नमी बनी रहने के चलते उत्तर और दक्षिण हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अलसुबह और देर रात घनी धुंध व कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में कोहरे की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहेगी और वहां हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है।
दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे दोपहर के समय ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, हवाओं की दिशा में हल्का बदलाव और हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने से सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी रहेगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments