Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, सुपरिंटेंडेंट को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, सुपरिंटेंडेंट को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने गुरुग्राम में केंद्रीय GST विभाग के एक सुपरिंटेंडेंट को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित केंद्रीय GST कार्यालय में तैनात था और शिकायतकर्ता की फर्म का GST नंबर सक्रिय करने के बदले अवैध रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने सत्यापन किया और इसके बाद सुनियोजित ट्रैप बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

ACB के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो हरियाणा के निवासी हैं, ने जानकारी दी थी कि सुपरिंटेंडेंट भारत मीणा उनकी फर्म का GST नंबर एक्टिव करने के लिए 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी को गुरुग्राम के बड़ा भईया चौक, गांव बसई से रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से पूरी रकम बरामद की और उसे सील कर लिया।

इस कार्रवाई से पहले रोहतक स्थित ACB टीम सात दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। सभी तथ्य एकत्र करने और रिश्वत मांगने की पुष्टि के बाद आज जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि कुछ अन्य अधिकारी भी इस प्रकरण में शामिल हो सकते हैं। ACB ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद की गई ₹2.50 लाख की राशि को न्यायालयीय प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है। जांच एजेंसी के अनुसार कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं जिनकी विस्तृत जांच जारी है।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

एसीबी प्रमुख IPS अजय सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर सूचना दें।

बहु सम्मेलन में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं  को किया जागरूक Read More बहु सम्मेलन में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं  को किया जागरूक

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel