Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में उत्तर–पश्चिमी शीत हवाओं का प्रभाव तेज होने लगा है, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों, खासकर पानीपत में, पाला जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 दिसंबर तक तापमान में उतार–चढ़ाव रहेगा, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। हिसार में रात का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो कड़ाके की ठंड की ओर संकेत करता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान नारनौल में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे हरियाणा में सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा। यहाँ पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे है, जबकि महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस मिला, जबकि करनाल में 7.5 डिग्री, भिवानी में 6.0 डिग्री और सिरसा में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में पारा 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। अंबाला में 9.8 डिग्री, रोहतक में 6.6 डिग्री और गुरुग्राम में 8.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य में नमी कम होने के कारण फिलहाल धुंध या कोहरे का असर नहीं दिख रहा है।

अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन कई जिलों में दिन का पारा अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। नारनौल में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी ठंडक बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। उत्तर–पश्चिमी हवाओं के चलते सुबह और देर रात का समय बेहद ठिठुरन भरा हो सकता है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज Read More नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज

कृषि मौसम विभाग (CCS HAU, हिसार) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर से ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। उत्तर व उत्तर–पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से खासकर रात के तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान Read More Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई है और फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं हैं। हालांकि तापमान में लगातार गिरावट के चलते अगले दिनों में पाला और घना कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ सकती है।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें