तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी बाइक सवार को टक्कर गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए भेजा गया ट्रामा सेंटर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। 

शुक्रवार सुबह मलिहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को स्थानीय सीएचसी भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मलिहाबाद थाना क्षेत्र की कसमंडी कला पुलिस चौकी अंतर्गत किठाई पारा गांव निवासी सुखलाल पुत्र हरदेव शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक यूपी 32 जीडब्लू 7756 से किसी काम से मलिहाबाद जा रहे थे।
 
सुखलाल महमूद नगर ढाल पर जैसे ही मलिहाबाद की ओर मुड़े ही थे तभी पीछे से आ रही तेज गति से डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आनन फानन एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस से मलिहाबाद सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर करने की सलाह दी। लेकिन परिजनों ने घायल सुखलाल को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें