नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोटेदारों अपनी समस्याओं को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा किया जोरदार प्रदर्शन
ऑल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई सीतापुर के सभी पदाधिकारी प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश के कोटेदारों ने भरी हुंकार: लाभांश न बढ़ने और न्यूनतम आय गारंटी न मिलने पर 28 जनवरी 2026 से विधानसभा घेराव की चेतावनी
सीतापुर।
ऑल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। संगठन ने मांग की है कि कोटेदारों का खाद्यान्न एवं चीनी पर लाभांश बढ़ाया जाए और अन्य राज्यों की तर्ज पर 'मिनिमम इनकम गारंटी' दी जाए।प्रमुख मांगें और कोटेदारों का पक्ष एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया है कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार पूरी ईमानदारी से ई-पास मशीनों के जरिए राशन वितरण कर रहे हैं।
कोरोना काल में भी कोटेदारों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन घर-घर पहुँचाया। इसके अलावा, कोटेदार आयुष्मान कार्ड बनाने, किसान रजिस्ट्री और वोटर लिस्ट संशोधन जैसे सरकारी कार्यों में भी पूरा सहयोग दे रहे हैं।लाभांश में भारी विसंगति:संगठन ने अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में मिल रहे कम कमीशन पर गहरा रोष व्यक्त किया है।उत्तर प्रदेश: मात्र ₹90 प्रति कुन्तल लाभांश,हरियाणा: ₹200 प्रति कुन्तल,गोआ: ₹220 प्रति कुन्तल,दिल्ली: ₹200 प्रति कुन्तल।
गुजरात ₹20,000 मिनिमम इनकम गारंटी।एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए यूपी के कोटेदारों को भी अन्य राज्यों की भांति सम्मानजनक लाभांश और मिनिमम इनकम गारंटी दी जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 28 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान होने वाली किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से शासन और प्रशासन की होगी। ऑल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई सीतापुर के जिला अध्यक्ष रामलखन सिंह यादव जिला महासचिव विशाल रस्तोगी संगठन सचिव विजय पाल व प्रदेश संगठन से प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह , आलोक मिश्रा, राजेंद्र अजय वर्मा सुरेन्द्र यादव कमलेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र, नंदलाल, नसीम, त्रिभुवन लाल, केवाराम, विवेक सिंह, अमित दिलीप गुप्ता, जनपद सीतापुर के समस्त पदाधिकारी व राशन डीलर बन्धु मौजूद रहे।

Comments