Haryana: हरियाणा में पटवारी 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस विभाग ने की कार्रवाई

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में हिसार के हांसी में विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी अजीत को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भाटला गांव के एक किसान की शिकायत पर की गई, जिसने अपने खेत का नक्शा और बदर बनवाने के लिए पटवारी से संपर्क किया था।

किसान के अनुसार, पटवारी ने कुल 9,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान पहले ही 4,500 रुपये दे चुका था, जबकि बाकी 5,000 रुपये की राशि लेते समय विजिलेंस ने छापा मारा।

गोविंद के जरिए ली जा रही थी रिश्वत

मेयर इंद्रजीत कौर ने जागरूकता-सह-सफाई अभियान का किया नेतृत्व Read More मेयर इंद्रजीत कौर ने जागरूकता-सह-सफाई अभियान का किया नेतृत्व

सूत्रों के मुताबिक, पटवारी अजीत ने गोविंद नाम के व्यक्ति को रिश्वत लेने का जिम्मा दे रखा था। विजिलेंस टीम ने पहले से जाल बिछाया और गोविंद के माध्यम से पैसे दिलवाए। जैसे ही उसने राशि ली, रासायनिक जांच में उसके हाथ रंगीन हो गए, जिसके बाद टीम ने पटवारी अजीत और उसके सहयोगी गोविंद दोनों को हिरासत में ले लिया।

चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद Read More चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 90 पेटी शराब बरामद

मौके पर मौजूद रहा प्रशासन

एसएमएस  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय  एस.के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित Read More एसएमएस  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय  एस.के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित

इस कार्रवाई के लिए हांसी के SDM राजेश खोथ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था और वे पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद रहे। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार