नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना के पांच विभागों के विभिन्न अधिकारियों का प्रशिक्षण के दौरान रुसैना पंचायत का किया भ्रमण
मलिहाबाद।

लखनऊ जनपद के ब्लॉक मलिहाबाद की ग्राम पंचायत रुसेना में गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना के पांच विभागों के विभिन्न अधिकारियों का प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अफसर के रूप में पी. वेंकटेश्वर लू ने निधि पाई, चिन्ना विश्वनाथ, शैली राज, मोहम्मद शादाब, संकेत सुनील गरुण को विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। व उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश व सुझाव भी दिए गए।
उन्होंने ग्राम पंचायत की निर्माण की हुई विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया व पंचायत भवन के बेहतर रखरखाव व संचालन के लिए सराहना की। ग्राम पंचायत की मांग पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु ग्राम पंचायत में पीएचसी निर्माण, अच्छी शिक्षा हेतु हाई स्कूल तक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को अपनी रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वाशन दिया।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा अपने पांच दिवसीय प्रवास के समय रहीमाबाद थाना, पीएचसी रहीमाबाद आदि का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों और अन्य मेंबरों के साथ सोशल मैप भी बनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रुसेना श्रीमती सुरसती, सचिव संदीप कश्यप ,रोजगार सेवक मनीष कुमार , पंचायत सहायक कोमल वर्मा , बीसी नितेश व तमाम ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments