लगातार अनुपस्थित शिक्षिका पर होगी कर्रवाई, एडीओ पंचायत की औचक जांच में खुली पोल — ग्राम प्रधान ने बीएसए से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 ख़जनी :गोरखपुर। खजनी ब्लॉक के बेलूडीहां गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह की लगातार अनुपस्थिति आखिरकार पकड़ी गई। बुद्धवार को स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे खजनी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव दूबे को जैसे ही शिक्षक अनुपस्थिति की शिकायत मिली, उन्होंने तत्काल उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर शिक्षिका को अनुपस्थित दर्ज कर दिया। साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति भी अपडेट की गई।

जांच के दौरान विद्यालय के छात्रों ने ADO पंचायत को बताया कि “टीचर जी पंद्रह दिनों में या पूरे महीने में सिर्फ एक-दो बार आती हैं और रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर चली जाती हैं।” प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा शर्मा से जब पुष्टि की गई तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि संबंधित शिक्षिका लखनऊ में रहकर महीनों स्कूल नहीं आतीं, सिर्फ महीने में एक बार उपस्थिति बनाकर लौट जाती हैं।

ग्राम प्रधान ने बीएसए को भेजा पत्र, कार्रवाई की मांग

एडीओ पंचायत की जांच में मामला साफ होने के बाद ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह ने बीएसए/एडी बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह को पत्र भेजकर अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने स्पष्ट लिखा है कि शिक्षिका की लापरवाही से विद्यालय में शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

एसआईआर अभियान की समीक्षा के दौरान खुला मामला

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र खजनी में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर मतदाता सूची संशोधन (SIR) अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बेलूडीहां गांव में कुल 840 वोटर हैं, जिसमें से सिर्फ 147 मतदाताओं का ही एसआईआर अपडेट हो पाया है।

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा। Read More गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा।

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह तथा बीएलओ उमेश कुमार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर शेष 693 मतदाताओं का एसआईआर कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए।

क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश Read More क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

जांच के समय तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, लेखपाल सतीश, राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रामपाल, पंचायत सहायक कंचन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार Read More पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

“सख्त विभागीय कार्रवाई होगी”— बीएसए

इस मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एडी बेसिक संगीता सिंह ने कहा कि“जांच में दोष मिलने पर संबंधित महिला शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।” लगातार अनुपस्थित शिक्षिका के खिलाफ मिले पुख्ता सबूतों के बाद अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था बहाल होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार