Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि मलेशिया और मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों में दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यह सिस्टम फिलहाल पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।

आईएमडी के शुरुआती उपग्रह विश्लेषण के अनुसार, इस मौसम प्रणाली का असर दक्षिणी अंडमान सागर, मलक्का जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। हवाओं की गति फिलहाल 15–20 समुद्री मील के बीच है, जो जल्द ही 30 समुद्री मील तक पहुंच सकती है। समुद्र की स्थिति भी लगातार अस्थिर बनी हुई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की Read More अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की

आईएमडी ने 26 से 30 नवंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल और माहे में 26 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना है। लक्षद्वीप में 24 नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 28 नवंबर के दौरान अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 नवंबर को भारी वर्षा, जबकि 30 नवंबर को बहुत भारी वर्षा की संभावना है। अगले छह दिनों तक अंडमान क्षेत्र में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते 27–28 नवंबर को कई इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

28 नवंबर को अजमेर और जयपुर संभाग के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। उधर, सीकर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 6.5°C तक दर्ज किया गया।

दिल्ली, बिहार और यूपी में बढ़ती ठंड

दिल्ली में 26 नवंबर से तापमान में और गिरावट होगी। अधिकतम तापमान करीब 24°C, न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच सकता है।

बिहार में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। कैमूर में पारा 9.9°C तक गिर गया है और 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां विजिबिलिटी 500 मीटर तक सीमित हो गई है। पछुआ हवा के कारण सुबह के समय जोरदार ठंड महसूस हो रही है।

यूपी में अगले 48 घंटों में तापमान में लगभग 2°C की और गिरावट आने की संभावना है। कई ग्रामीण इलाकों में 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे शीतलहर का असर और बढ़ेगा।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। देहरादून, नैनीताल और मसूरी में लोगों को सुबह-शाम भारी गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इस बार इन इलाकों में जल्द ही बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें