राजनीति
मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार कलयुग के दैविक पुरुष है - प्रमोद कुमार पटेल
स्वतंत्र प्रभात
गोपालगंज- सिवान- जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने कहां की नीतीश कुमार कलयुग के दैविक पुरुष है जिन्होंने बिहार राज्य में लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेना पुरे बिहार की आस्था, विश्वास और भरोसे का प्रतीक है! श्री पटेल ने कहा की नीतीश कुमार एक ऐसे जनसेवक हैं जिन्होंने अपना जीवन बिहार और बिहार वासियों के उत्थान, विकास, कल्याण, और सेवा के लिए समर्पित कर दिया है,उन्होंने बिहार का मान बढ़ाया, बिहारियों का स्वाभिमान बढ़ाया है।
श्री पटेल ने कहा कि अब आने वाले 5 वर्षों में बिहार नये अवसरों के द्वारा खोलेगा- एक करोड़ नौकरियां और रोजगारों के माध्यम से युवाओं और युवतियों के सपने अपने राज्य बिहार में ही साकार होंगे, श्री नीतीश कुमार गांधी, लोहिया, जयप्रकाश और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को लेकर आगे बढ़ रहे है, मुख्यमंत्री के पद सम्भालने के बाद बदहाल बिहार को आबाद बिहार बनाने का कार्य प्रारम्भ कर आज दुनिया में विकसित बिहार के रूप में पहचान दिलाया है, विकास के आयाम को रोज नया रूप दे रहे है,
श्री पटेल ने कहा की नीतीश कुमार वंशवाद और परिवारवाद के विरुद्ध राजनीतिक जीवन शुरू किया और आज भी अपने परिवार के लोगों के प्रति नहीं सोचकर पूरे बिहार के लोगों के बारे में सोचते हैं और पुरे बिहार को अपना परिवार मानते है! ऐसे महान पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Comments