नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन : 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
सिद्धार्थनगर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रावेंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित 18 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशुतोष यादव ने बताया कि मांगें संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर आधारित हैं।
संघ ने सभी क्षेत्रों में श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के लागू करने की मांग की है। ईपीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेतन सीमा में वृद्धि तथा बोनस भुगतान के अंतर्गत पात्रता सीमा संशोधित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी और ठेका श्रमिकों को स्थाई करने तथा सामान्य भर्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग गई है। संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिक हित में त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments