Haryana: हरियाणा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, पोते ने दादा की पीट-पीटकर ली जान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में रोहतक जिले के गांव ईस्माइला 11बी में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक 22 वर्षीय पोते ने अपने ही दादा को खेतों में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही, एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी मौके पर बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

दादा की पहचान सतबीर के रूप में, पोता कपिल फरार

मृतक की पहचान सतबीर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पोते कपिल (22) ने खेत में ले जाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा Read More Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा

जमीनी विवाद बताया जा रहा है हत्या का कारण

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में 2530 गज जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते पोते कपिल ने गुस्से में आकर दादा की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें