ट्रक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली के समीप गुरुवार सुबह दुकान से घर लौट रही बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। नैनी कोतवाली के समीप हुई इस दुर्घटना में चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार काजीपुर नैनी निवासिनी डंगरी देवी (90) पत्नी स्व. संत लाल जायसवाल मेवालाल बगिया चैराहा स्थित अपने दुकान से घर पैदल लौट रही थीं।
 
तभी नैनी कोतवाली के पास स्थित एक गेस्टहाउस के बगल से तेजी से निकले एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी जिससे डंगरी देवी की मौके पर मौत हो गई।मौके पर मौजूद लोगों और कोतवाली के सिपाहियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया। महिला के पोते आकाश जायसवाल ने नैनी कोतवाली में तहरीर देकर दुर्घटना की जानकारी दी और तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक और ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई कर रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें