घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
मलिहाबाद।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी रिंकू के घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखी सोने की माला चोरी कर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक रिंकू अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर लखनऊ–हरदोई राजमार्ग स्थित तालाब पर रहकर सिंघाड़े का काम करता है। बुधवार सुबह रिंकू किसी कार्य से अपने घर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी के कपड़े बिखरे पड़े थे और उसमें रखा सोने का माला गायब था। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने रिंकू के पड़ोस में स्थित एक दुकान का शटर तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन असफल रहे। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Comments