Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड की दस्तक, पश्चिमी विक्षोभ के बाद तापमान में गिरावट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। हरियाणा में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि दिन के समय हल्की धूप से कुछ राहत बनी हुई है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम में ठंडक और अधिक महसूस हो रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है और मौसम में शुष्कता लौट आई है।

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी बढ़ गई थी, जिसके चलते कई इलाकों में हल्की बारिश और बादल देखने को मिले। अब मौसम विभाग का कहना है कि 6 नवंबर से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू होंगी। इन हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध देखने को मिली। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और कैथल जिलों में दृश्यता सुबह के समय बेहद कम रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध और कोहरा बना रह सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 नवंबर तक ही था। 6 से 9 नवंबर के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। इसके कारण दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

बेटे की मौत से दुखी पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ ने कानपुर में खुद को गोली से उढ़ाया Read More बेटे की मौत से दुखी पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ ने कानपुर में खुद को गोली से उढ़ाया

बुधवार की रात हिसार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 14.5 डिग्री, जींद में 15.9, सिरसा में 15.5 और कैथल में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो करनाल में पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान Read More एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों तक हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी और सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी होगी। 8 नवंबर के बाद कोहरे का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया Read More MLA ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें