तेज रफ्तार एसयूवी बाइक और पिकअप से भिड़ी, तीन घायल
On
बलरामपुर/श्रीदत्तगंज। उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर महदेइया बाजार स्थित देशी शराब दुकान के पास रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर एक बाइक और सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोंडा की ओर से आ रही एसयूवी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रही बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा भिड़ी, जो उस समय दुकान पर माल उतार रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
हादसे में एसयूवी चालक झीन बाबू (24) निवासी ग्राम गुमड़ी राजेंद्रगंज थाना श्रीदत्तगंज, बाइक सवार मकसूद अली (35) निवासी मुजहनी थाना श्रीदत्तगंज और उनके साथ बैठे सज्जाद अली (33) निवासी पीलीभीत थाना देहात बलरामपुर घायल हो गए। बाइक चला रहे मकसूद अली ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में चोट कम आई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को पास के क्लिनिक में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झीन बाबू को परिजन गोंडा इलाज के लिए लेकर चले गए। अन्य दोनों घायलों का इलाज उतरौला में चल रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
04 Dec 2025
04 Dec 2025
04 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
04 Dec 2025 16:07:06
Public Holidays: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कार्यालयों का पूरा छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया है।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List