Aaj Ka Mousam: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mousam: देश के सभी राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग के मुताबिक आज धनतेरस पर कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें मौसम का हाल...
जानकारी के मुताबिक, इसके प्रभाव से 18 अक्टूबर 2025 के आसपास दक्षिण कर्नाटक तट के समीप दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 48 घंटों में एक अवदाब में विकसित होने की भी उम्मीद है। Aaj Ka Mousam
इसके अतिरिक्त, इस चक्रवातीय परिसंचरण से निचले वायुमंडलीय स्तरों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। वहीं, उत्तरी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में भी निचले स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 18 से 21 अक्टूबर के बीच गर्जना और बिजली चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को बिजली के साथ तूफान (Thunderstorm) की स्थिति बन सकती है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज आसमान अधिकतर साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 6 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि दोपहर तक इनकी दिशा उत्तर की ओर मुड़ते हुए गति बढ़कर लगभग 10 KM प्रति घंटा हो सकती है। शाम और रात के दौरान हवाएँ उत्तर-पूर्व दिशा से चलेंगी, जिनकी गति करीब 6 KM प्रति घंटा रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
यूपी में आज का मौसम
अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक किसी बड़े मौसमी परिवर्तन के आसार नहीं हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में बीच-बीच में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चलने के कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के समय ठंडक में बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह और देर शाम का मौसम अधिक सर्द महसूस होगा।
बिहार में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
फिलहाल बिहार में आसमान साफ है, लेकिन दिवाली तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि कुछ जिलों में आंशिक बादल छाने की संभावना बनी हुई है। दिन के समय धूप खिली रहने से पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय जैसे जिलों में गर्माहट महसूस की जा रही है। अगले सप्ताह से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में ठंडक और बढ़ने की उम्मीद है। Aaj Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज का मौसम
पहाड़ी राज्यों में मौसम का रुख बदलने के संकेत मिले हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 से 30 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ने और तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
वहीं, उत्तराखंड में अगले एक-दो दिनों के भीतर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंडक का असर और गहरा सकता है। Aaj Ka Mousam
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 18 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हाल के दिनों में बढ़ी ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। Aaj Ka Mousam
इंदौर में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिवाली तक अधिकतम तापमान में और कमी आएगी तथा सुबह-शाम की ठंडक और तेज़ महसूस होगी।
पूर्वी और मध्य भारत में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग का कहना है कि, 20 और 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना भी है। ओडिशा में 19 और 20 अक्टूबर को तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 20 और 21 अक्टूबर को 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं और बिजली के साथ तूफान की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अक्टूबर को बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई। Aaj Ka Mousam
दक्षिण भारत में आज का मौसम
18 से 23 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईआज, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप में 18 अक्टूबर को तथा तटीय कर्नाटक में 18 और 23 अक्टूबर को वर्षा की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में 18, 22 और 23 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। Aaj Ka Mousam
विशेष रूप से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईआज और लक्षद्वीप में 18 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। अगले पांच दिनों तक इस क्षेत्र में 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश-यानम में 22 और 23 अक्टूबर को हवाओं की गति 40 से 50 KM प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

Comment List