जुगैल में 25 वर्षीय नेहा गुप्ता का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला, पति पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर ह्त्या करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

राजेश तिवारी Picture
Published On

जुगैल थाना क्षेत्र का मामला

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जिले के थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठानी के बरेड गांव में 25 वर्षीय नेहा गुप्ता का शव एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला है। इस घटना में मृतका के पति अयोध्या गुप्ता पर हत्या का आरोप लगा है।

IMG_20250701_215914

घाटमपुर में साइबर अपराध के खिलाफ एसीपी सख्त Read More घाटमपुर में साइबर अपराध के खिलाफ एसीपी सख्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि नेहा की शादी जुगैल गांव के अयोध्या गुप्ता से हुई थी। उनका आरोप है कि नेहा के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण वह अक्सर अपने मायके में रहती थी। पति अयोध्या का उसके मायके आना-जाना लगा रहता था और पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद Read More आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

IMG_20250701_215853

सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी  तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद।  Read More सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी  तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद। 

मृतका के पिता ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से रॉबर्ट्सगंज के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज सुबह उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि नेहा गुप्ता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वे तत्काल घर पहुंचे, जहां नेहा का शव फांसी पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया।यह भी बताया गया है कि मृतका का एक छह वर्षीय बेटा है।

घटना के समय मृतका और उसके पति दोनों ही साथ में थे।घटना की सूचना मिलते ही जुगैल थाना प्रभारी नागेश सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जुगैल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें