तेलगुड़वा कोन मार्ग का प्रभारी मंत्री ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ किया भूमि पूजन

प्रभारी मंत्री ने दिये गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

तेलगुड़वा कोन मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने शनिवार को तेलगुड़वा से कोन होतेे हुए झारखण्ड सीमा मार्ग के 1 से 20 खनन क्षेत्र तक सी0सी0 एवं डी0सी0 रोड के निर्माण कार्य के स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि तेलगुड़वा से कोन होते हुए झारखण्ड सीमा तक सीमा मार्ग तक जाने वाले इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत ही जरूरी था।

IMG-20250621-WA0130

गोरखपुर: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, तिवारीपुर पुलिस ने वापस दिलाए पूरे ₹2 लाख Read More गोरखपुर: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, तिवारीपुर पुलिस ने वापस दिलाए पूरे ₹2 लाख

सड़क का निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। जो कि अब सड़क निर्माण कार्य  हो जाने से लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और वह अपने पहुंच स्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये।

गोरखपुर में सनसनीखेज धोखाधड़ी! कूटरचित दस्तावेजों से मृत पिता-भाई के हस्ताक्षर बनाकर पैतृक जमीन हड़पने का गैंग चला, आरोपी अब्दुल कलाम उर्फ मिठाई गिरफ्तार Read More गोरखपुर में सनसनीखेज धोखाधड़ी! कूटरचित दस्तावेजों से मृत पिता-भाई के हस्ताक्षर बनाकर पैतृक जमीन हड़पने का गैंग चला, आरोपी अब्दुल कलाम उर्फ मिठाई गिरफ्तार

IMG-20250621-WA0132

दुष्कर्म आरोपी को बचाने के लिए ग्रामीणों का हंगामा Read More दुष्कर्म आरोपी को बचाने के लिए ग्रामीणों का हंगामा

सी0सी0 रोड सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, क्योंकि इस सड़क मार्ग से काफी  संख्या में लोडिंग वाहनों का आवागमन होता है। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कोन तेलगुड़वा मार्ग का निर्माण होने से झारखण्ड सीमा तक आने-आने वाले लोगों का आवागमन आसानी से हो सकेगा और वह अपने पहुँच मार्ग पर आसानी से पहुंच सकेंगें। यह जनपद की यह प्रमुख समस्या थी जिसका निराकरण हो गया है।

IMG-20250621-WA0135

अब इस सड़क का निर्माण कार्य होने से जनपद वासियों को काफी सहूलियत का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह,  उप जिलाधिकारी  ओबरा विवेक  कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा,,बंशीधर  पूर्व ब्लॉक प्रमुख ,सुनील जायसवाल , राकेश तिवारी, अलख नारायाण शुक्ला  सहित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें