संकट से बेहाल लोग, उमस में मचा हाहाकार, विभाग और जनप्रतिनिधि मौन!

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

कादीपुर/गंगापुर
 
भुलिया पावर हाउस क्षेत्र के कूम्ही डढ़िया गांव में एक साल पहले लगे बिजली के खंभे आज भी तार के इंतजार में खड़े हैं। LT तार अब तक नहीं लगाए गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि जरजर तारों के कारण कई बार हादसे भी होते-होते बचे हैं, लेकिन विभाग और जनप्रतिनिधि दोनों ही आंख मूंदे बैठे हैं।
 
 भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।  दिन हो या रात, हर वक्त बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते या झूठे आश्वासन देकर लोगों को बहला देते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार