गोरखपुर :बेलघाट में डंफर का कहर: 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कई घंटे जाम

डंफर की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट-  बृजनाथ तिवारी  (गोरखपुर दक्षिणांचल )

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नरगदा गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश पुत्र लहुरी की तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब राजेश किसी जरूरी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर जाम

घटना की सूचना मिलते ही नरगदा और आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में खनन से जुड़े डंफर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को मुआवजा और इलाके में बेलगाम डंफरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग Read More पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

मौके पर पहुंचा प्रशासन, समझाने में जुटे अधिकारी

सोनभद्र दिव्यांग दंपत्ति के आशियाने पर भू-माफिया की नज़र, 28 साल बाद 8 लाख की मांग उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान ने खोला मोर्चा Read More सोनभद्र दिव्यांग दंपत्ति के आशियाने पर भू-माफिया की नज़र, 28 साल बाद 8 लाख की मांग उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान ने खोला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही बेलघाट और सिकरीगंज थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हालात को देखते हुए खजनी के एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का आक्रोश काफी देर तक बना रहा और देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही।

गोरखपुर: चार साल बाद भी नहीं शुरू हुई पानी की सप्लाई, मीनी ट्यूबवेल बना शोपीस ,पेय जल का संकट  Read More गोरखपुर: चार साल बाद भी नहीं शुरू हुई पानी की सप्लाई, मीनी ट्यूबवेल बना शोपीस ,पेय जल का संकट

IMG_20260313_215752

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही डंफर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खनन से जुड़े डंफरों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग लंबे समय से खतरा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने इस पर सख्त कदम नहीं उठाए तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। 

Post Comments

Comments