पत्थलगांव के नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा को मिली पदोन्नति
अब संभालेंगे बिलासपुर में तहसीलदार का पद
On
छत्तीसगढ़- राज्य शासन द्वारा राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 40 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इस सूची में पत्थलगांव के कर्मठ और लोकप्रिय नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा का नाम भी शामिल है, जिन्हें बिलासपुर में तहसीलदार पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
नीलम सिंह पिस्दा की पदोन्नति को क्षेत्रवासियों ने हर्ष के साथ स्वागत किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया, जिसके चलते उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में जशपुर जिले से भी दो नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। राज्य शासन की इस पहल को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों से जनता को बेहतर सेवा और जवाबदेही की उम्मीद है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List