शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 

तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 93 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 21 का किया गया निस्तारण

राम लाल साहनी Picture
Published On

गलत वरासत किए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम बिरोही के लेखपाल को शो-काज नोटिस जारी करते हुए किया मुख्यालय सम्बद्ध

मीरजापुर, स्वतंत्र प्रभात, रिपोर्ट - सूरज कुमार 

मीरजापुर ,

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समधान दिवस का अयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 93 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 21 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित किया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

गलत वरासत किए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम बिरोही के लेखपाल को शो-काज नोटिस जारी करते हुए किया मुख्यालय सम्बद्ध

आवास के नाम पर 29 महिलाओं से लाखों की ठगी, मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुँची चीखें Read More आवास के नाम पर 29 महिलाओं से लाखों की ठगी, मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुँची चीखें

उन्होंने कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े अतएव अधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ फरियादियों की समस्याओ को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। अधिकांश शिकायतें निजी भूमि अथवा रकबा हो लेकर प्राप्त होने जिलाधिकारी ने कानूनगो व स्थानीय लेखपालो की टीम बनाते हुए निर्देशित किया कि पैमाइश कराते हुए प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।

हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी Read More हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी

गलत वरासत किए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम बिरोही के लेखपाल को शो-काज नोटिस जारी करते हुए किया मुख्यालय सम्बद्ध

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह Read More सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

उन्होने सच्चिदानंद जायसवाल लेखपाल बिरोही के गलत वरासत किए जाने पर शो-काज नोटिस जारी करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध किया गया। ग्राम हरगढ़ को तालाब से जोड़ने के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने एम0सी0डी0, नायब तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों का कलस्टर बनाते हुए भरने की प्रक्रिया है उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा-तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 68 प्रार्थना पत्रो में से 02 का नितस्तारण, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 84 प्रार्थना पत्रो में 05 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में प्राप्त 97 प्रार्थना पत्रो में मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, तहसीलदार तरूण प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार