नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में कार और बाइक में आमने -सामने का टक्कर, एक मासूम की मौत,6 घायल
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर।
जिले के खेसरहा में शुक्रवार दोपहर एक बजे बजरंग चौराहे पर स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम की मौके पर मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। संतकबीरनगर के बिगरामिल गांव के अंसारूल हक, उनकी पत्नी हसीना खातून और 8 वर्षीय बच्चा हंजला अंसारी स्विफ्ट डिजायर में सवार थे। वे बांसी जा रहे थे।
बाइक पर जोगिया के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक बलराम अपनी पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ विवाह समारोह से करमा बाबू गांव लौट रहे थे। अभी वह बजरंग चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मासूम आर्यन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खेसरहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।
इस संबध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments