केऔसुब ओबरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर 150 पौधों का किया रोपण

पर्यायवरण दिवस पर विभिन्न जीव जन्तु सहित पर्यायवरण पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय परिसर में किया पौधारोपण

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र-

 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) ओबरा ने अपने मुख्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान केऔसुब के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर लगभग 150 छायादार और फलदार पौधे लगाए।

IMG-20250606-WA0016

फरार चल रहे 01 नफर वारंटी  को कोन पुलिस ने  किया गिरफ्तार, भेजा  न्यायालय Read More फरार चल रहे 01 नफर वारंटी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

यह कार्यक्रम केऔसुब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा के इकाई प्रभारी सतीश कुमार सिंह, कमांडेंट की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने इस अवसर पर बल सदस्यों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि पर्यावरण में जीव-जंतु, वनस्पति, वायु, जल, प्रकाश, ताप, मिट्टी, नदी, पहाड़ आदि सभी जैविक और अजैविक घटक शामिल हैं, जो पृथ्वी पर दृश्य और अदृश्य रूप से विद्यमान हैं।

अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान Read More अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान

IMG-20250606-WA0017

जनता की उम्मीदों की नई पहचान बनीं डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णयों से जीत रहीं लोगों का भरोसा Read More जनता की उम्मीदों की नई पहचान बनीं डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णयों से जीत रहीं लोगों का भरोसा

इस अवसर पर केऔसुब ओबरा के सदस्यों ने आज लगाए गए पौधों को बचाने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने, प्रकृति के प्रति प्रेम व्यक्त करने और उसकी दयालुता के लिए आभार व्यक्त करने का संकल्प लिया। जवानों ने प्रकृति को बचाने की शपथ भी ली। यह उल्लेखनीय है कि केऔसुब इकाई ओबरा वृक्षारोपण के अलावा अन्य सामाजिक दायित्वों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है।

IMG-20250606-WA0015

इस विशिष्ट आयोजन में केऔसुब ओबरा के उप कमांडेंट पी के सिन्हा, महिला निरीक्षक रश्मि, निरीक्षक राकेश कुमार, निरीक्षक महेश सिंह यादव के साथ-साथ अन्य अधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे और वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें