महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

उसने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ,सास और देवर  उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
प्रयागराज।
 
 
 करेली थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने सास ससुर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर मलाल व्यक्त करते हुए न्याय की गुहार लगाई है l
 
 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कल्ब के नारद सभागार में करेली थाना क्षेत्र के एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं, और जान से मारने की धमकी देते हैं।महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी और उसके बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।
 
उसने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ,सास और देवर  उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने अपनी शिकायत में मांग की है कि उसके ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें सजा दी जाए।
 
मालिनी सोनकर (बदला हुआ नाम) यह भी मांग की है कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह अपने जीवन को सुरक्षित रूप से जी सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी‌।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार