नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तथाकथित पत्रकार को महंगा पड़ गया एक दवा व्यवसायी की शिकायत पत्र पर जहांगीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ।
चिकित्सक का आरोप है कि डिग्री न दिखाए जाने पर अस्पताल बंद कर दिए जाने की धमकी देते हुए दस रुपए हजार हर महीने देने की मांग करते हुए अस्पताल नहीं चलने देने की धमकी देने लगा।
संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर
अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर निकट थाना जहाँगीरगंज क्षेत्र में फर्जी पत्रकारिता के नाम पर लोगों से वसूली के लिए धौंस जमाना एक तथाकथित पत्रकार को महंगा पड़ गया। एक दवा व्यवसायी की शिकायत पर जहांगीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग पर वीरेंद्र कुमार का सिंघम फार्मेसी एवं फिजियोथिरैपी सेंटर नाम से अस्पताल चलता है।
अस्पताल संचालक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीते 6 मई को वह प्रतिदिन की भांति मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बरोहीपूरा पांण्डेय निवासी पिंटू कुमार पुत्र रामप्यारे अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचे तथा अस्पताल का वीडियो बनाने के बाद इलाज कर रहे चिकित्सक से डिग्री व रजिस्ट्रेशन आदि दिखाए जाने की मांग करने लगे।
चिकित्सक का आरोप है कि डिग्री न दिखाए जाने पर अस्पताल बंद कर दिए जाने की धमकी देते हुए दस रुपए हजार हर महीने देने की मांग करते हुए अस्पताल नहीं चलने देने की धमकी देने लगा। इस दौरान गाली गलौज करते हुए पिंटू कुमार द्वारा सिंघम फार्मेसी में आए मरीजों के साथ मारपीट भी की गई जिसमें जहांगीरगंज के एक मरीज अखिलेश जायसवाल के नाक पर चोट भी आई है।
बताया जाता है कि तथाकथित पत्रकार पिंटू कुमार द्वारा आए दिन निजी चिकित्सालय में पहुंचकर पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुए वसूली की जाती है जिसकी चर्चा क्षेत्र में बनी रहती है। सिंघम फार्मेसी के वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग किया है।थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि तथाकथित पत्रकार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments