केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया ने गांव में भ्रमण कर जनता की सुनी समस्याएं
प्राथमिकता के आधार पर हो जनता की समस्याओं का समाधान: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री
स्वतंत्र प्रभात
नवाबगंज (गोंडा) प्राथमिकता के आधार पर हो जनता की समस्याओं का समाधान, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों को हाल ,समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित को दिया दिशा निर्देश।
सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री गोंडा लोकसभा क्षेत्र के नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा में भ्रमण किया और लोगों का हाल जाना केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीब दलित शोषित वंचित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है।
जिसकी जानकारी होना सभी जनता जनार्दन को आवश्यक है सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिलना चाहिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है क्षेत्र भ्रमण के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री दुल्लापुर कोल्हमपुर,कटरा भोगचंद, हरबंशपुर, रीवा व किशुनदासपुर पहुंचे कोल्हनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील चौबे ने, हरिवंशपुर प्रधान दुर्गेश पांडेय ने, रीवा में दिवाकर मौर्य, किशुन दासपुर में अंकित सिंह ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने गांव के आम जनता की समस्या सुनी और निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, वेद प्रकाश दुबे, कमलेश पांडेय, जनार्दन तिवारी, बाबूलाल शास्त्री, अमरनाथ पांडेय,संतोष सिंह, दुर्गेश पांडेय,राहुल सिंह, अजय पाठक, अंकित सिंह, दिवाकर मौर्य, पिंकू शुक्ल, रत्नेश मिश्र,दिवाकर तिवारी, रतनदेव तिवारी, पुनीत मिश्र,सुभाष यादव,राज बाबू दुबे, पिंकू शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि कटरा भोगचंद सुभाष यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक टिकरी अखिलेश त्रिपाठी,संतोष सिंह राजेश चौबे ,रत्नेश मिश्रा हरिबंशपुर प्रधान दुर्गेश पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments