नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हवाई फायरिंग की घटना का अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध तमंचा बरामद
स्वतंत्र प्रभात
बलरामपुर।श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में 21 मार्च को अमरेश प्रताप वर्मा के घर पर लाठी, हाकी व असलहा लेकर हवाई फायरिंग करने के मामले में प्रदीप वर्मा रामप्रताप दुबे राजकुमार दुबे निवासीगण ग्राम इटईमैदा दीपक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम चमरूपुर युसू काजी प्रिंस शुक्ला पुत्र अज्ञात व अमन शुक्ला पुत्र अज्ञात पता अज्ञात तथा अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।
बुधवार को उप निरीक्षक रमेश यादव सुनील कुमार यादव, आरक्षी सावंत सिंह करम सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुकदमे के वांछित अभियुक्तों में से अभियुक्त राम प्रताप दूबे को बजाज चीनी मिल के सड़क के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से एक अवैध तमंचा 32 बोर बरामद हुआ। उसने बताया कि वह आज परदेश जा रहा था। अभियुक्त ने बताया कि बीस मार्च को अमरेश वर्मा ने मेरे भाई को गाली दिया था।
अमरेश वर्मा के बुलाने पर गालिबपुर बुलाया। प्रदीप वर्मा के साथ गाड़ी से गालिबपुर पहुंचा। वहां अमरेश वर्मा अपने भाई सुरेश वर्मा और विनोद वर्मा के साथ मौजूद था। वहां सुरेश वर्मा के साथ हाथापाई हुई। मै वहाँ से भाग गया। अमरेश वर्मा के पक्ष के लोग इकठ्ठा होकर मेरे घर इटईमैदा पहुंचकर गाली–गलौज करने लगे।
मै अपने भाई राजकुमार व अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से अमरेश वर्मा के घर गये। मैने तमंचे से अमरेश वर्मा के घर के पास फायर किया गया। वहां खड़ी चार पहिया गाडी के पीछे वाले शीशे को तोड़कर हम लोग क्षतिग्रस्त कर दिया और धमकी देते हुए भाग गये।

Comments