भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

- समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित

भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

- नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की एडीएम के जरिए हुई पूर्णाहुति

अजीत सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश- रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।

Kal Ka Rashifal: कल इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका कैसा रहेगा दिन  Read More Kal Ka Rashifal: कल इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी गई। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, जीयर स्वामी बक्सर की ओर से वर के लिए घड़ी उपलब्ध कराई गई है।

Electric Highway: यहां बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे, जानें क्या होगा खास  Read More Electric Highway: यहां बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे, जानें क्या होगा खास 

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा वर के लिए गमछा व वधुओं के लिए चूड़ा दिया गया। समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।

वनीता मंडल ओबरा ने खुशनुमा शुरुआत के साथ मनाया नववर्ष और पति दिवस Read More वनीता मंडल ओबरा ने खुशनुमा शुरुआत के साथ मनाया नववर्ष और पति दिवस

आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, खुशबू मौर्या, उदय मौर्य, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद मौर्य, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर, मुन्ना बाबा,कालो देवी, हीरा सिंह, सुभराम आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel