स्वत्रन्त्र प्रभात एक्सक्लुसिव :- सपना हुआ पूरा इलाके में पहली वार चलेगी  ट्रेन 

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

त्रिवेणीगंज, सुपौल- जिले वासियों के  लिए 24 अप्रैल के दिन मील का पत्थर साबित होगा । आजादी के बाद पहली बार इलाके में लोग रेल का दीदार कर पाएंगे। जब सुपौल  पीपरा के बीच नव निर्मित रेल लाइन  पर पीपरा से सुपौल होते हुए सहर्षा के बीच 24 अप्रैल से ट्रेन चलेगी।  मालूम हो किरेल परिचालन को  लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के DRM विनय श्रीवास्तव  शनिवार को पीपरा नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने  रेलवे स्टेशन और नई रेल ट्रैक का निरीक्षण किया है। 
 
DRM विनय श्रीवास्तव ने कहा  कि आज निरीक्षण किया गया है,  आगामी 24 अप्रैल से पीपरा और सहर्षा के बीच सुपौल होते हुए ट्रेन चलेगी।    नवनिर्मित रेल लाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑन लाईन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी एक ही ट्रेन पीपरा से सहरसा के बीच चलेगी। जाहिर है 24 तारीख को पीपरा से आजादी  के बाद  पहली बार ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिससे जिले  वासियों में खुशी की लहर है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें