अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री--राकेश शरण मिश्र

नैनी के अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को पीटने वाले चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

अजीत सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोंनभद्र/उत्तर प्रदेश-

 दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को चौकी इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना की जानकारी होते ही जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के अधिवक्ता संघों एवं अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है।पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जान लेवा पिटाई की घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल दोषी पुलिस अधिकारी पर कठोर से कठोर कारवाई करने हुए निलंबन की मांग की है।

 सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर थाने में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जानलेवा पिटाई करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की माँग की है।

अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए Read More अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और अधिवक्ताओं पर आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ना तो प्रदेश सरकार और ना ही उत्तर प्रदेश की पुलिस के पास कोई कार्य योजना है।

खजनी में पत्नी को फावड़े  प्रहार कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार Read More खजनी में पत्नी को फावड़े प्रहार कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है।

गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी  Read More गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी

इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें