स्कूल चलो अभियान’निकाली गई जागरूकता यात्रा, दिखा उत्साह
प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भरतकूप कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न मोहल्लों में निकाली गई।
चित्रकूट।
भरतकूप स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने के उद्देश्य से एक भव्य प्रभातफेरी एवं जनजागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों व अनुदेशकों की देखरेख में किया गया।
बच्चों ने हाथों में स्लोगन व शिक्षा के संदेश से जुड़े पोस्टर लिए हुए थे। घोष पार्टी के साथ ‘विद्यालय चलो’, ‘शिक्षा है अनमोल रत्न’ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस जनजागरूकता अभियान के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बताया गया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन अनिवार्य है।
साथ ही सरकार द्वारा 'डीबीटी' योजना के तहत छात्रों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है, जिससे बच्चों को दो सेट यूनिफॉर्म, जूते, मोज़े, बैग, स्वेटर व स्टेशनरी सामग्री प्राप्त होती है।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। छात्रों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि जो अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा से दूर रखकर खेतों या घरेलू कार्यों में लगा देते हैं, वे उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
प्रभातफेरी में प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापक गया प्रसाद बौद्ध, सहायक अध्यापक इंद्रा रैकवार, लक्ष्मी पाल, अनुदेशक श्वेतलाना पाण्डेय व शशि देवी, परिचारक चिरौजी लाल के अलावा काशी प्रसाद, दयावती, सुमित्रा, गुड्डी, चुन्नूलाल, शिवकुमार, राजबहादुर, अजयपाल, छोटेलाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। विद्यालय परिवार द्वारा इस जनजागरूकता प्रयास को स्थानीय लोगों ने सराहा और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List