जाजमऊ क्षेत्र में डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने की पैदल गश्त
कानपुर।
आज दिनांक 31.03.2025 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना जाजमऊ क्षेत्र में मय फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई।इस दौरान कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी: संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखना: स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे। गश्त में प्रभारी निरीक्षक जाजमऊ मौजूद रहे।


Comments