शाहगंज पुलिस को मिली सफलता, फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस को मिली सफलता
01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
अमित मिश्रा (संवाददाता)
घोरावल / सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा सोमवार को न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में मु0नं0-3631/08 धारा 354, 506 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त दिनेश चौरसिया पुत्र छेदी चौरसिया निवासी राजपुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा थाना शाहगंज , हे0का0 सुभाषचन्द्र यादव शामिल रहे।

Comments