ओबरा तहसील परिसर में आकाशीय बिजली गिरी ,पोर्च धाराशायी, लोग सहमें

तहसील परिसर में आकाशीय विजली गिरी, कोई जनहानि नहीं हुई

ओबरा तहसील परिसर में आकाशीय बिजली गिरी ,पोर्च  धाराशायी, लोग सहमें

वीरेंद्र कुमार/आर. एन सिंह (संवाददाता) 

ओबरा/सोनभद्र-

ओबरा नगर सेक्टर-8 स्थित तहसील का पोर्च आज शाम करीब 6:30 बजे एकाएक तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इसी के साथ तेज चमक और चमक के साथ बिजली कड़कने लगी। अचानक ही तहसील के पास बहुत तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई जिससे तहसील का दरवाजा अलग-अलग धराशायी हो गया।

जिससे तहसील में जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। हालाँकि किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले ओबरा नगर में कभी भी बिजली गिरने की घटना नहीं होती थी क्योंकि यहां लगे तड़ित चालक पूरी तरह से काम करते थे और गिरने वाले आकाशीय बिजली को जमीन में ग्राउंड कर देते थे। लेकिन इस तरह की घटनाओं से अब लोगों को जहां डर सताने लगा है।

लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के पदाधिकारियों के साथ बैठक - अपर जिला जज Read More लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के पदाधिकारियों के साथ बैठक - अपर जिला जज

विश्वस्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनो से नगर में लगे तड़ित चालक का काम बंद कर दिया गया, जिससे नगर और आसपास में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बताई गईं। जो कि नगर में स्थापित विद्युत परियोजनाओ के लिए चिंता का विषय के साथ-साथ सवालों के घेरे में  जरूर खड़ा कर दिया । 

सोनभद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जी-राम मिशन लाएगा क्रांति, अब 100 की जगह मिलेगा 125 दिन का गारंटी रोजगार Read More सोनभद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जी-राम मिशन लाएगा क्रांति, अब 100 की जगह मिलेगा 125 दिन का गारंटी रोजगार

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel