पुलिस ने अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बस को किया सीज 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

हरदोई - शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने हरदोई दिल्ली मार्ग पर अवैध रूप से चलने वाली डबल डेकर बस को पकड़कर सीज कर दिया है जिससे डबल डेकर बस स्वामियों और चालकों में दहशत व्याप्त है। शाहाबाद कोतवाली पुलिस को पिछले काफी दिनों से हरदोई से दिल्ली तक जाने वाले मार्ग पर डबल डेकर बसें संचालित होने की खबरें मिल रही थी।
 
इन्हीं खबरों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल ने मंगलवार को डबल डेकर बस को पकड़ा और उसके चालक से बस का परमिट एवं अन्य कागजात मांगे। बस चालक पर्याप्त कागज नहीं दिखा सका जिसके कारण बस को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा किया गया, और सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित बस स्वामियों और चालकों में दहशत व्याप्त हो गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें