तमंचे के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। पुलिस प्रशासन की लाख कड़ाई के बावजूद क्षेत्र में असलहों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह का एक मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक की रील तमंचे के साथ वायरल हो रही है। हांलांकि स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट में युवक कमर में तमंचा लगाए दिख रहा है। स्टेटस में लिख रखा है कि कर्म नहीं कांड करो तभी तो दुनिया याद करेगी।
 
रील के बैकग्राउंड में चल रहा पंजाबी गाना भी युवक के भौकाली मिजाज को बयां कर रहा है। चौदह सेकंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैजू मजरे रणगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के कमर में लगी वस्तु तमंचे जैसी नहीं लग रही है। फिर भी पुलिस टीम लगाकर इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें