2027 में सरकार बनाने पर जोर, सपा कार्यकर्ता बोले भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार अपने चरम पर 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

मनकापुर गोंडा। गौरा विधानसभा में  सपा का पीडीए जन चौपाल चर्चा कार्यक्रम विकासखंड छपिया के महाराजगंज ग्रांट पूर्वी दहलवा में दीपक यादव पूर्व प्रधान, अनवर अली, ओम प्रकाश  द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने सम्बोधित करते हुए 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव द्वारा किये गए कार्यो को बताया उनके द्वारा 102 एम्बुलेंस समाजवादी पेंशन 108 नम्बर एम्बुलेंस एवं लैपटॉप वितरण कन्या विद्या धन योजना शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा किया।
 
बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और बाबा साहब के बनाये हुए संविधान की रक्षा एवं 2027 में माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोग परेशान हैं उन्होंने कहा कि इस सरकार में अमीर और अमीर हो रहे हैं। जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। सपा नेता विजय यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समाज को बांटकर सत्ता का सुख भोग रही है।
 
उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और युवा वर्ग परेशान है महंगाई के बोझ से आम आदमी दब रहा है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस कार्यक्रम को अशोक यादव संतोष यादव नज़ीर मोहम्मद  राहुल यादव अमरजीत यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजन साहनी साजिद राकेश मनीष सुलेमान अरविंद यादव डॉक्टर रशीद अजय पासवान रामू गौतम रविचंद्र इश्तियाक अभय इदरीश दिलीप वर्मा सुनील यादव लाल जी यादव रोहित अजीत साजिद बीपत निषाद राम तेज शर्मा जुम्मन बी डी सी मनीष साहनी राम प्यारे निषाद रविंद्र अब्दुल रउफ केशव राम वर्मा राम करन गौतम जय करन गौतमआदि हज़ारों लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें