नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शब-ए-बारात के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने की अहम बैठक
त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई सुनिश्चित।
कानपुर। शब-ए-बारात" के मद्देनजर आज दिनांक 10 फरवरी को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक अहम् बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के मुस्लिम समुदाय के दोनों वर्गों (शिया एवं सुन्नी) के प्रतिनिधियों, उलेमा, शहर-ए-काजी एवं कार्यक्रम आयोजकों सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर हरीश चन्दर, अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शब-ए-बारात के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Comments