कृष्णजन्मोत्सव कथा श्रवण कर ..गाए गए मंगलगीत।

कृष्णजन्मोत्सव कथा श्रवण कर ..गाए गए मंगलगीत।

स्वतंत्र प्रभात 
कोराव,प्रयागराज। 
 
विश्व जन कल्याण सेवा मिशन के तत्वाधान में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन व्यासपीठ पर आसीन सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता  श्रद्धेय सुमित कृष्ण जी महाराज द्वारा राजा परीक्षित स्वरूप अजय पांडे,हृदय शंकर पांडे एवं पंडाल में उपस्थित भक्तजनों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया।
 
कथा का रसपान कर समूचा पंडाल भगवान कृष्ण के रस में डूब कर मत्रमुग्ध हो गया‌। आगे की कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीला,माखन चोरी,गोवर्धन कथा,राजा बलि की कथा,हिरण्यकश्यप वध और नरसिंह अवतार की कथा का श्रवण कराया। कथा प्रारंभ सन्मार्गदर्शक यज्ञिकरत्न आचार्य अमितकृष्ण जी महाराज के मुखारबिंद से हुआ।
 
कथा आयोजन मंडल द्वारा समूचे कथा पंडाल को फूल,माला,एवं गुब्बारे से सजाया गया जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी ।संपूर्ण जन्मोत्सव कथा के दौरान सुप्रसिद्ध संगीतकार रिझारिया जी द्वारा बड़े ही सुमधुर स्वर में आरती,मंगलगीत,और सोहर गा कर सभी उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
 
कथा पंडाल में मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद शुक्ला,द्वारिका प्रसाद,श्री भगवान,त्रिलोकीनाथ,संतोष कुमार,हीरा लाल,विनोद प्रसाद,गुलाब केसरी,राकेश गुप्ता,चौधरी गुप्ता,शिवम केसरी,छोटे लाल केसरी,राजू केसरी,जयबाबू,मनोज,केशव प्रसाद सहित हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel