बाजार से सामान लेने गया युवक को विशेष समुदाय के लोगों ने रास्ते मे जमकर पीटा
बस्ती। बस्ती जिले केरुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीतिश जयसवाल भुसुडा उर्फ हनुमानगंज बजार के निवासी हैं जिन्होंने थाने पर दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारे पड़ोसी के यहां ब्रह्म भोज था कुछ सामान कम पड़ने पर सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे कि रास्ते में विशेष समुदाय के कुछ महिला एवं पुरुष मिलकर आपस में बात कर रहे थे एवं मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और कुंभ मेले में हुए हादसे को लेकर कह रहे थे कि अच्छा हुआ जो काफिरों की संख्या कम हो गई जो की अति निंदनीय था नीतिश जयसवाल के दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उन्होंने इस बात का विरोध किया।
जिसको लेकर विशेष समुदाय के पुरुष एवं महिलाएं इकट्ठा होकर नीतिश जयसवाल को जमकर लात घुसा लाठी डंडा से पिटा नीतिश जयसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से विशेष समुदाय के लोगों ने मेरा गला दबाया कुछ देर के लिए मेरी सांसे रुक गई थी और हम किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है संबंधित थाना को मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।


Comments