नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हरपुर बुदहट में बंदर का आतंक खत्म, युवाओं ने पकड़ा खूंखार बंदर
गोरखपुर- जनपद के हरपुर बुदहट क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंदर का आतंक छाया हुआ था। एक खूंखार बंदर ने दर्जनों लोगों को अपना निशाना बनाया था जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। ग्रामीण इस समस्या से काफी परेशान थे।
मंगलवार को रघुनाथपुर के प्रधान प्रतिनिधि मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने एकजुट होकर इस खूंखार बंदर को पकड़ने का बीड़ा उठाया। लंबे संघर्ष के बाद युवाओं को सफलता मिली और उन्होंने बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने युवाओं के इस साहसिक प्रयास की जमकर प्रशंसा की है। इस घटना से क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है।प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश गुप्ता ने बताया इस खूंखार बन्दर के आतंक से महिलाएं बाहर निकलने में परहेज करती थी ,बन्दर के भय से हर ब्यक्ति दहशत में रहता था ,आज दूसरे पहर बन्दर को पकड़ा गया और उसे कुसमी जंगल भेज दिया गया ।

Comments