महाकुंभ मेला को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गस्त

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बलरामपुर -जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शुक्रवार को 9वीं वाहिनी कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पैदल मार्च किया गया। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देशानुसार जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में शांति ,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त पैदल गश्त किया गया l बॉर्डर से सटे गांवों तथा बॉर्डर एरिया के जंगल की पगडंडियों पर निरंतर पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जाती है।
 
महाकुंभ मेला को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गस्तभारत नेपाल राष्ट्र की खुली सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गांव में गांव के ग्राम सुरक्षा समिति व प्रबुद्ध व्यक्तियों के मदद से लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, अवैध आवागमन सहित अन्य संदेहास्पद गतिविधियों को रोकने के लिए जागरूक किया जाता है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त और असमाजिक तत्व पर ससमय प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त के दौरान सीमा से सटे गांव का भ्रमण कर जन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें